{"_id":"6adfc6ab24becad2850586d0","slug":"employee-confessed-to-the-crime-after-an-eight-lakh-rupee-shortfall-was-discovered-in-the-accounts-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1498609-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से 10.95 लाख का गबन, कर्मचारी पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से 10.95 लाख का गबन, कर्मचारी पर प्राथमिकी
Tue, 27 Oct 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
- हिसाब में आठ लाख रुपये कम मिलने पर कर्मचारी ने कबूली वारदात
- ईंट बिक्री के 1.45 लाख और सीमेंट देने के नाम पर दो लोगों से डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप
- एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
गुलरिहा। बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से 10.95 लाख रुपये के गबन और चोरी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने कर्मचारी खुर्शीद आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि कर्मचारी ने दुकान से धीरे-धीरे आठ लाख रुपये निकाले। इसके अलावा ईंट बिक्री के 1.45 लाख रुपये और सीमेंट देने के नाम पर दो अन्य लोगों से डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
हरसेवकपुर नंबर-दो स्थित नागेश्वरपुरम कॉलोनी, लक्ष्मीपुर निवासी जितेंद्र नारायण के मुताबिक, उनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। उन्होंने मार्च 2023 में बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मीर जुमला निवासी खुर्शीद आलम को काम पर रखा था। दुकान में शुरुआत में 10 लाख रुपये की पूंजी लगाई गई थी। बाद में छह लाख रुपये और लगाए गए, जिससे कुल पूंजी 16 लाख रुपये हो गई।
जितेंद्र नारायण के अनुसार, दुकान पर माल बेचने, ग्राहकों से रुपये वसूलने और हिसाब-किताब रखने की जिम्मेदारी खुर्शीद आलम के पास थी। दिसंबर 2025 में हिसाब करने पर आठ लाख रुपये कम मिले। पूछताछ में कर्मचारी ने स्वीकार किया कि उसने धीरे-धीरे दुकान से आठ लाख रुपये निकाले हैं और जल्द ही रकम लौटा देगा। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ईंट बिक्री के रुपये लेकर हुआ फरार
दुकान मालिक का आरोप है कि 16 जुलाई 2026 को वह शहर से बाहर थे। इस दौरान ईंट बिक्री के 1.45 लाख रुपये आए थे। उन्होंने खुर्शीद से रकम बैंक खाते में भेजने या घर पर पहुंचाने को कहा, लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। 19 जुलाई को पता चला कि वह रकम लेकर फरार हो गया है। आरोप है कि खुर्शीद ने दो अन्य लोगों से भी सीमेंट देने के नाम पर एक लाख और 50 हजार रुपये लिए थे। इस तरह दुकान से आठ लाख रुपये, ईंट बिक्री के 1.45 लाख रुपये और दो अन्य लोगों से डेढ़ लाख रुपये लेने के आरोप हैं। इन सभी रकम का कुल जोड़ 10.95 लाख रुपये है।