फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Footage from 150 CCTV cameras examined; search for suspicious bike-borne individuals intensified.

Gorakhpur News: 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्ध बाइक सवारों की तलाश तेज

Tue, 27 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Footage from 150 CCTV cameras examined; search for suspicious bike-borne individuals intensified.
गोरखपुर। मलांव गांव निवासी मीरा पांडेय की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस की जांच अब संदिग्ध बाइक सवारों पर केंद्रित हो गई है। सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार और सोमवार को तारामंडल से घटनास्थल तक करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदेह के आधार पर एक लुटेरे से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शनिवार रात मीरा को धक्का देने वाले बाइक सवार कौन थे और वारदात के पीछे क्या वजह थी। अब तक लूट की वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

जांच टीम संतोष पांडेय के तारामंडल स्थित होटल से निकलने के बाद के रास्ते की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संतोष अपनी पत्नी मीरा के साथ किस रास्ते से नौसढ़ पहुंचे और वहां से टोल प्लाजा तक उनके आगे-पीछे कौन-कौन से बाइक सवार चल रहे थे। सीसी कैमरों की फुटेज के जरिए संदिग्धों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्ते को जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले संतोष पांडेय ने पुलिस को बताया कि नौसड़ के पास एक बाइक सवार ने उन्हें कई बार ओवरटेक किया था। पुलिस अब उस बाइक सवार की पहचान करने में जुटी है। जांच टीम फुटेज के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह बाइक सवार कौन था और घटना से उसका कोई संबंध है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जेल से छूटे चेन स्नेचरों की गतिविधियां भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस हाल के दिनों में जेल से छूटे चेन स्नेचरों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। संदेह के आधार पर एक लुटेरे से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक हत्या के पीछे लूट की मंशा होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस संदिग्धों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस से मिले सुरागों को जोड़ रही है।
--
सोमवार को हुआ अंतिम संस्कार, चार टीमें कर रहीं जांच
सोमवार को परिजन ने मीरा का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पुलिस के सामने अब संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान करने, उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट करने की चुनौती है।


कोट
हत्यारों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस के जरिए छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
- दिनेश कुमार पुरी, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed