फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident in Ramughat village, Pipiganj; victim injured after being beaten with a grinding stone (sil-lodha)

Gorakhpur News: एसएसबी जवान पर गर्म तेल और मिर्च पाउडर डालकर जलाया

Tue, 27 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Incident in Ramughat village, Pipiganj; victim injured after being beaten with a grinding stone (sil-lodha)
- पीपीगंज के रामूघाट गांव की घटना, सील-लोढ़े से पीटकर किया घायल
विज्ञापन

- जवान की तहरीर पर पत्नी समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
- वर्ष 2013 में हुई थी शादी, पत्नी और मां से आए दिन होता था विवाद

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के रामूघाट गांव निवासी एसएसबी के सिपाही धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने पत्नी पर गर्म तेल और मिर्च पाउडर डालकर जलाने, सील-लोढ़े से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। जवान की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी सीमा, ससुर राजेंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धर्मेंद्र कुमार मौर्य के अनुसार, उनकी शादी वर्ष 2013 में सिकुआन कोडरी गांव के टोला बारात गाड़ा निवासी राजेंद्र की बेटी सीमा से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का उनसे और उनकी मां से आए दिन विवाद होता रहता था। जवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 18 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह, उनकी मां और पत्नी भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। सभी के सो जाने के बाद पत्नी ने उनके ऊपर गर्म तेल और मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वह झुलस गए। इसके बाद सील-लोढ़े से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

यही नहीं, घटना के अगले दिन पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। इसके बाद विवाद हुआ और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पत्नी मायके चली गई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर पत्नी सीमा, ससुर राजेंद्र और सुनील, अनिल व मंटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed