फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rahul murder case: Sahil, along with Aryan, carried out the knife attack; interrogation reveals him to be the prime accused.

राहुल हत्याकांड: साहिल ने आर्यन के साथ मिलकर चाकू से किए थे वार, पूछताछ में मुख्य आरोपी निकला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul murder case: Sahil, along with Aryan, carried out the knife attack; interrogation reveals him to be the prime accused.
दशहरा के रात शराब पार्टी के दौरान कहासुनी के बाद बढ़ा था विवाद
विज्ञापन

-साहिल ने गुनाह से बचने के लिए रची झूठी कहानी, थाने के बाहर वीडियो बनाकर बनाई गवाह बनने की योजना
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। नांगल खेड़ी गांव में दशहरे की रात राहुल की हत्या के मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने साहिल और आर्यन को गिरफ्तार किया है। अब तक परिजन और पुलिस आर्यन को मुख्य आरोपी मान रहे थे, लेकिन पूछताछ में साहिल की भूमिका मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना प्रभारी रोबिन ने सोमवार को जिला पुलिस मुख्यालय में हत्याकांड का खुलासा किया। राहुल, साहिल और आर्यन बचपन के दोस्त थे। 20 अक्तूबर की रात शराब पार्टी के दौरान राहुल और आर्यन के बीच कहासुनी हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद चाकू से हमला कर राहुल की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि राहुल और आर्यन डंकी रूट से अमेरिका गए थे, लेकिन बाद में दोनों को अलग-अलग समय पर डिपोर्ट कर दिया गया था। इसके बाद वे यहां एक साथ रहने लगे थे। दशहरा की रात राहुल, साहिल, आर्यन और कुछ अन्य लोग कार्यालय में शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, राहुल ने आर्यन पर चाकू से हमला किया, लेकिन वह बच गया। इसके बाद आर्यन और साहिल ने राहुल से चाकू छीनकर उसके पेट, पीठ और छाती पर कई वार किए। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में हुआ विवाद और आपसी जलन हत्या की वजह सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकर ने बीच-बचाव किया, लेकिन नहीं बची राहुल की जान
चाकू लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। कार्यालय में मौजूद नौकर नितेश ने बीच-बचाव किया, लेकिन उसके हाथ पर भी चाकू लग गया। सुरेंद्र ने भी विवाद रोकने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर परिजन राहुल को निजी अस्पताल ले गए, जहां दशहरा के अगले दिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने जिला नागरिक अस्पताल के बाहर जीटी रोड पर जाम लगा दिया था। इसके बाद राहुल के पिता राकेश मलिक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
साहिल ने बचने के लिए गढ़ी कहानी और थाने के बाहर बनाया वीडियो
वारदात के बाद साहिल ने खुद को निर्दोष साबित करने और गवाह बनने के लिए कहानी गढ़ी। उसने घटनास्थल और सेक्टर-29 थाने के बाहर वीडियो बनाए। वीडियो में उसने दावा किया कि राहुल की हत्या के बाद राकू और उसका भाई उसे व आर्यन को करनाल ले गए थे। वहां उनके मोबाइल फोन बंद करवाए गए, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। साहिल ने कुछ लोगों पर आर्यन को पेश करने और बयान देने के लिए समझाने के साथ हत्या की साजिश रचने के आरोप भी लगाए थे।


थाना प्रभारी रोबिन ने बताया कि जांच में साहिल की कहानी मनगढ़ंत मिली। पुलिस के अनुसार, उसने हत्या के मामले से बचने और सरकारी गवाह बनने के इरादे से वीडियो बनाए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed