{"_id":"5956513a4f1c1b93538b4c5c","slug":"81498829114-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर मकान में घुसा, महिला सहित पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर मकान में घुसा, महिला सहित पांच घायल
Updated Fri, 30 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। बेकाबू ट्रैक्टर के एक मकान में घुस जाने से चार बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव कुंवरपुर रत्ती निवासी समर मोहम्मद की पत्नी रेहाना ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह पड़ोस के जान मोहम्मद के घर के बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही अनिल दीक्षित का पुत्र सानू ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में चलाता हुआ निकला। मकान के सामने ट्रैक्टर बेकाबू हो गया औैर मकान सीढ़ियों पर चढ़ कर दीवार से जा टकराया। ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह खुद और इस्लामुद्दीन की पुत्री मैक्सा, शान मोहम्मदी की पुत्री साबरीन, जान मोहम्मदी की पुत्री अफरीन, मोहम्मद की पुत्री दरख्सा घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बंडा के सरकारी अस्पताल ले भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।