फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   73 thousand rupee theft

25 सेकेंड में पार कर दिए 73 हजार रुपए

Thu, 26 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 26 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
73 thousand rupee theft
25 सेकेंड में पार कर दिए 73 हजार रुपए 
मंगलवार को पुवायां के स्टेट बैंक में जेबकतरों ने थैला काटकर रकम गायब करने में महज 25 सेकेंड का समय लिया। यह बात सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में सामने आई। जेबकतरे बैंक में 12 बजे से ही मौजूद थे और 56 मिनट तक शिकार की तलाश में लगे रहे, लेकिन बैंक के गार्ड और अन्य कर्मचारियों की निगाह उन पर नहीं पड़ सकी। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव मदारपुर बैवहा निवासी सुरेश सिंह मंगलवार को पुवायां की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अपने खाते में 73 हजार रुपए जमा करने गए थे। इस दौरान दो जेबकतरों ने उनके  पास थैले को काटकर 73 हजार छह सौ रुपए की रकम गायब कर दी और भाग निकले। रकम गायब देख सुरेश ने शोर मचाया लेकिन तब तक जेबकतरे लोगों की पकड़ से दूर जा चुके थे। सुरेश सिंह ने मंगलवार दोपहर ही पुवायां कोतवाली जाकर तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जेबकतरे हत्थे नहीं चढ़ सके। बैंक की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रुपए जमा करने के लिए लाइन में खड़े सुरेश सिंह के पास दोनों जेबकतरे 12 बजकर 56 मिनट और 55 सेकेंड पर पहुंचकर घेरकर खडे़ हो जाते हैं और ठीक 12 बजकर 57 मिनट 20 सेकेंड पर थैला काटकर रुपए लेकर बैंक से निकल जाते हैं। बैंक गेट से बाहर होते ही दोनों दौड़ना शुरू कर देते हैं और आंखो से ओझल हो जाते हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी : इस तरह दिया गया घटना को अंजाम
12.00 बजे : पीली शर्ट वाला जेबकतरा बैंक में पहुंचकर एक सीट पर बैठ जाता है।
12.02 बजे : जेबकतरे का लाल शर्ट वाला साथी बैंक पहुंचता है और पास की दूसरी सीट पर बैठ जाता है।
12.06 बजे : पीली शर्ट वाला उठकर काउंटर के पास जाता है।
12.07 बजे : पीली शर्ट वाला बाहर चला जाता है।
12.10 बजे : लाल शर्ट वाला भी बैंक से बाहर जाता हे। दोनों शिकार की तलाश में जुटे हैं।
12.14 बजे : लाल शर्ट वाला फिर से बैंक आता है। 
12.15 बजे : बैंक का गार्ड आता है तो लाल शर्ट वाला मौके से खिसक लेता है।
12.16 बजे : गार्ड के जाते ही लाल शर्ट वाला फिर से बैंक में आ जाता है। 
12.45 : दोनों जेबकतरे बैंक में ही घूमते रहते हैं।
12.50 : सुरेश सिंह बैंक में प्रवेश करते हैं। बगल में थैला लटका देख जेबकतरे एक दूसरे को इशारा कर उनके साथ घूमने लगते हैं। 
12.56 : सुरेश सिंह विड्राल लेने के लिए लाइन में लगते हैं। जेबकतरे भी उनके पीछे खड़े हो गए। एक जेबकतरा थैले को काट देता है।
12.57 : जेबकतरे रुपए लेकर भाग निकलते हैं। सुरेश थैले को हल्का देख शोर मचाते हैं, तब लोगों को घटना का पता चलता है। 
एएसपी ने लगाई पुवायां पुलिस को कड़ी फटकार
पुवायां। मंगलवार दिन में एक बजे एसबीआई की शाखा में सुरेश सिंह के थैले को काटकर 73 हजार से अधिक की रकम निकाले जाने की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगा। बैंक ने विभिन्न कैमरों का दोपहर 12 बजे से एक बजे तक का फुटेज पुलिस को मुहैया करा दिया, लेकिन बुधवार शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बुधवार शाम एएसपी रमेश कुमार भारतीय को रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की जानकारी हुई तो उन्होंने पुवायां पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए घटना के सही होने और सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का कारण पूछा तो आनन फानन में अज्ञात जेबकतरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर ली गई। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से खाताधारक के 73 हजार रुपए निकाले जाने और सीसटीवी फुटेज में घटना सही साबित होने के बाद पुवायां पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने को कहा गया है।
- रमेश कुमार भारतीय, एसपी देहात, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed