फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   No salary for three months; teachers lodge complaint at police station.

Hamirpur News: तीन माह से वेतन नहीं, शिक्षकों ने की थाने में शिकायत

Thu, 08 Oct 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
No salary for three months; teachers lodge complaint at police station.
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बा के प्रेमनगर स्थित श्याम दुलैया बाल विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में पदस्थ प्रधानाचार्य रियाज मोहम्मद समेत आठ सहायक शिक्षकों ने तीन माह से वेतन न मिलने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। शिक्षकों का कहना है कि वेतन मांगने पर गुरुवार सुबह उन्हें विद्यालय से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में शिक्षकों ने बताया कि वे सभी विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक माह विद्यालय प्रबंधक आशा सक्सेना से वेतन की मांग की जाती रही, लेकिन आश्वासन के बावजूद तीन माह बीतने के बाद भी किसी शिक्षक को पूरा वेतन नहीं दिया गया। शिक्षकों के अनुसार गुरुवार आठ अक्तूबर को सुबह करीब आठ बजे सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वेतन की मांग की तो उन्हें विद्यालय से बाहर कर दिया गया। शिक्षकों ने पुलिस से प्रबंधक से बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में प्रधानाचार्य सहित पांच पुरुष और चार महिला शिक्षकों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्यालय प्रबंधक आशा सक्सेना ने शिक्षकों के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में फीस जैसे-जैसे प्राप्त हो रही है, उसी क्रम में शिक्षकों का वेतन भी दिया जा रहा है। एक साथ सभी शिक्षकों का वेतन देने के लिए पर्याप्त फीस नहीं आने के कारण भुगतान में विलंब हुआ है। फीस प्राप्त होते ही सभी का बकाया वेतन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed