{"_id":"5cbb6d56bdec2213e76c4421","slug":"71555787094-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। गड़ा खजाना निकलवाने और कनाडा भेजने के नाम पर 8.89 लाख रुपये ठगने और फर्जी कागजात आदि देने का आरोप लगाते हुए। एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बिलंदापुर के हरविंदर सिंह ने बताया कि थाना जैतीपुर के गांव अमईपुर संडा निवासी हरपाल सिंह उसके मिलने वाले हैं। हरपाल के पास कंबाइन थी। हरपाल अगस्त 17 को उसके यहां धान कटाई का एरिया देखने आया और उससे कहा कि तुम्हारे घर में बहुत धन गड़ा है। हरपाल ने कहा कि वह, उसकी मां और पिता हवन कर गड़े धन को निकलवा सकते हैं। हरपाल की बातों में फंसकर उसने बताई सामग्री के रुपये देकर 26 अक्तूबर 17 से सात दिन तक हवन कराया। सात दिन बाद उक्त ने कमरे में गड्ढा खोदकर उसे गिलट के पांच किलो सिक्के निकालकर दिखाए और बताया कि शेष धन गहरे में दबा है। इसके लिए सात दिन और हवन करना होगा। हवन के दौरान उसने कहा कि वह कनाडा जाना चाहता है, इस पर आरोपियों ने पूजा में यह बात भी शामिल कर देने की बात कही।
बाद में उससे कहा गया कि दस लाख रुपये देने पर वह लोग कनाडा का वर्क परमिट दिलवा देंगे। एक नवंबर 17 को उसने रिश्तेदारों आदि से लेकर आठ लाख रुपये उक्त को दे दिए। तीनो आरोपियों ने उसी दिन कमरे से काले कपड़े में 500 और 2000 के नकली नोट निकालकर दिए और कहा कि इन रुपयों को जमीन में दबा दो, सवा दो माह बाद यह असली 20 लाख रुपये हो जाएंगे। आठ जनवरी 18 को हरपाल सिंह ने फोन कर बताया कि उसका कनाडा का वर्क वीजा बन गया है, शेष रुपये जमा कर दो। उसने चेक के माध्यम से 1.89 लाख रुपये और दे दिए। कुछ दिन बाद जमीन में गड़े रुपये खोदने पर ईंट दबी निकली तो उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। वीजा के नाम पर भी ठगे जाने का पता चला। शिकायत करने पर आरोपी रुपये न देकर धमकी दे रहे हैं। वह बदनामी के कारण चुप रहा। 30 अक्तूबर को पुवायां पुलिस को तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।