फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 Apr 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तिलहर (शाहजहांपुर)। न्यायालय के आदेश पर एक युवक को बंधक बनाकर जबरन शादी कराने और उसके घर में घुसकर मारपीट करते हुए चार लाख रुपये वसूलने के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला घेरचौबा निवासी तौसीफ अहमद ने एसीजेएम कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते साल 28 सितंबर को नगर के मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी अतीक, आसमा, जुबैदा और सितारा बेगम जबरन उसे एक गाड़ी में डालकर शाहजहांपुर में सितारा बेगम के घर पर ले गए और बंधक बनाकर उसकी मर्जी के बिना रफीक शाह की पुत्री चंदा से उसका निकाह करा दिया। अगले ही दिन वह लोग उसे घर पर छोड़ गए। आरोप है कि निकाह के बाद वह लोग नाजायज तरीके से रुपये की मांग करने लगे। पीड़ित तौसीफ अहमद ने आरोप लगाया कि आठ जनवरी को शस्त्रों से लैस होकर वह लोग अपने साथी नाजिर और शाहीन के साथ उसके घर में घुस गए और मारपीट करते हुए जबरन चार लाख रुपये ले लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। नतीजतन पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई। कोतवाल संजय राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed