फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो भाइयों के झगड़े के बीच गई युवक की जान

दो भाइयों के झगड़े के बीच गई युवक की जान

Sat, 19 Jan 2019 05:57 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 19 Jan 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
दो भाइयों के झगड़े के बीच गई युवक की जान
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव जरीगवां में शुक्रवार रात दो भाइयों के बीच हो रहे झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे युवक को एक भाई ने लोहे की रॉड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी गढिया रंगीन में एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दो भाइयों के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ तिलहर ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

गांव जरीगवां में शुक्रवार रात करीब आठ बजे शराब के नशे में शाकिर अपने भाई जुम्मन से झगड़ा कर रहा था। दोनों एक दूसरे पर लाठियों से वार कर रहे थे, तभी गांव का ही 25 वर्षीय गुड्डू पुत्र मुख्तियार पहुंच गया और झगड़ रहे भाइयों का बीच-बचाव करने लगा। इस पर दोनों सगे भाई गुड्डू से ही झगड़े पर उतारू हो गए। आरोप है कि इस बीच शाकिर ने लोहे की रॉड गुड्डू के सिर में मार दी। इससे वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर-शराबा सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इतने में हमलावर दोनों भाई मौके से भाग गए। गुड्डू को उसके परिजन जैतीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही गुड्डू ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी सहाना बेहोश हो गई और मां चंदा बेगम भी होश खो बैठी। सूचना मिलते ही कार्यवाहक थानाध्यक्ष लोकेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इसके पश्चात शव को कब्जे में ले लिया। पिता मुख्तियार ने दोनों सगे भाइयों शाकिर व जुम्मन के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार रात अधिक हो जाने के कारण शव शनिवार सुबह पोस्टमार्टम को भेजा गया। शनिवार सुबह तिलहर सीओ मंगल सिंह रावत ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मृतक गुड्डू के दो बेटियां दो वर्ष की अलिफ्शा और एक वर्ष की गुलशिफा हैं। सीओ शिवमंगल सिंह रावत ने परिवार को सहायता प्रदान करने की भी बात कही है।
विज्ञापन


दो भाई आपस में झगड़ रहे थे, गुड्डू बीच-बचाव करने पहुंच गया। इसी में गुड्डूू को भी चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर मारपीट व गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल सिंह रावत, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed