फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   व्यापारी ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

व्यापारी ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 21 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मोहनगंज में बुधवार शाम एक व्यापारी ने खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग जिंदा होने की उम्मीद में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक वह कई माह से मानसिक तनाव में थे और तनाव को दूर करने के लिए दवा भी ले रहे थे। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहनगंज निवासी 48 वर्षीय तेजेंद्र सिंह कार के स्पेयर पार्ट्स की बिक्री करते हैं। दुकान के ऊपर ही उनका मकान है। बुधवार शाम करीब छह बजे वह मकान में अकेले अपने कमरे में मौजूद थे। इसी बीच फायर चलने की आवाज आई तो उनका छोटा बेटा 15 वर्षीय अंश कमरे में पहुंचा तो देखा कि पिता तेजेंद्र खून से लथपथ पड़े हैं और उनके सीने में गोली का घाव है। पिता को इस हालत में देखकर बेटे की चीख निकल गई। चीख सुनकर परिवार के अन्य लोगों व मोहल्ले के लोग आ गए। उन्हें जिंदा होने की उम्मीद में परिवार के लोग तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही सदर बाजार इंस्पेक्टर जसवीर सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए और मामले की जानकारी की। परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तेजेंद्र सिंह काफी समय से मानसिक तनाव में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। संभव है कि इसी वजह से उन्होंने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बड़े बेटे जसप्रीत सिंह को साथ लिया और घटना स्थल का मुआयना करने के लिए उसके घर पहुंच गए। जहां से इंस्पेक्टर ने 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद कर लिया।
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ में पता लगा है कि तेजेंद्र मानसिक तनाव में थे और दवा भी ले रहे थे। तनाव की वजह से उन्होंने खुद को गोली मार ली। मौके से तमंचा और खोखा कारतूस बरामद कर लिया गया है। तमंचा कहां से आया इसकी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर सदर बाजार कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed