{"_id":"5bc4859abdec2269952db488","slug":"71539605914-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माने के बाद भी खेतों में जलाई जा रही पराली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुर्माने के बाद भी खेतों में जलाई जा रही पराली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों पर जुर्माना लगाए जाने के बाद भी कई किसान खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। चांदपुर क्षेत्र में कई गावों में किसान खुलेआम पराली जला रहे हैं। रविवार रात गांव नवदिया नवाजपुर से भरकलीगंज जाने वाले मार्ग पर कई किसानों ने खेत से धान कटवाने के बाद पराली में आग लगा दी। उधर कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि पराली जलाने से रोक हटा ली गई है, इसके बाद कई और किसानों ने भी पराली में आग लगा दी। रोक के बाद भी चांदपुर क्षेत्र में तमाम किसान पराली खेतों में ही जलाकर आलू, मक्का आदि बोए जाने के लिए खेत तैयार कर रहे हैं।
उधर किसानों की मांग है कि पराली जलाने पर रोक हटाई जानी चाहिए और रोजाना धुंआ उगलने वाले कारखानों पर रोक लगाई जानी चाहिए।
पराली जलाने पर लगी रोक हटाने की मांग
बंडा। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष मंदीप सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि किसान को पराली जलाए जाने की अनुमति दी जानी चाहिए, क्योंकि पराली खेत में जल्द सड़ती नहीं है और बिना पराली जलाए खेत की जुताई संभव नहीं है। ज्ञापन देने के समय ब्लाक अध्यक्ष सोबरन सिंह चौहान, अरविंद गंगवार, गुरजीत सिंह, रामपाल, बाबूराम, हरजिंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।