फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रिपल मर्डर में एक और हत्यारोपी गिरफ्तार

ट्रिपल मर्डर में एक और हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Sep 2018 07:48 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल मर्डर में एक और हत्यारोपी गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर में एक और हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुशीर पक्ष के सात और इमरान पक्ष के तीन लोग जा चुके हैं जेल
एक आरोपी का लखनऊ में पुलिस निगरानी में चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सदर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में छह सितंबर को गैंगवार में हुईं तीन हत्या के मामले फरार चल रहे इमरान, इसरार पक्ष के एक और आरोपी इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अब तक दोनों पक्ष के दस लोगों को जेल भेज चुकी है। अभी सात लोगों की गिरफ्तारी बाकी है।

सदर पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर लगभग एक बजे सूचना मिली कि मुशीर की हत्या में नामजद महमंद जलालनगर निवासी इरफान अपने घर में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर इरफान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस इस घटना में मृतक इसरार, इमरान पक्ष के उसके दो भाइयों इंतेसार उर्फ मिन्ना, इकबाल उर्फ डब्लू को पहले ही जेल भेज चुकी थी। बृहस्पतिवार को तीसरे भाई इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक मुशीर पक्ष के मो. साबिर उर्फ भैयू, तसलीम, अजहर उर्फ अज्जू, सोहराब खां उर्फ शब्बू, अमित ठाकुर, शानू उर्फ अतुल शर्मा, तनवीर को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। मुशीर पक्ष का एक आरोपी अरमान अभी भी फरार है। वहीं मृतक इमरान, इसरार पक्ष के मिन्ना का भांजा, सुदेश, व तीन अज्ञात को पुलिस तलाश रही है। इमरान पक्ष के घायल सोनू का पुलिस की निगरानी में इलाज लखनऊ में चल रहा है। इस घटना में दोनों ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मृतकों को भी नामजद कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed