फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   इंस्पेक्टर को हटाने की मांग कर न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील

इंस्पेक्टर को हटाने की मांग कर न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील

Mon, 11 Sep 2017 06:23 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर को हटाने की मांग कर न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
इंस्पेक्टर को हटाने की मांग कर वकीलों ने नहीं किया काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने और वकील की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। आरोपी इंस्पेक्टर को हटाए जाने की मांग को लेकर वकीलों ने सोमवार को न्यायिक कार्य नहीं किया।

सोमवार को सिविल बार संघ से जुडे़ वकीलों की बैठक कृष्णानंद सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई। इसमें बताया गया कि अधिवक्ता अमित दीक्षित के ऊपर आठ अगस्त को जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। पुवायां पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जबकि अमित दीक्षित के खिलाफ दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि पुवायां के कोतवाली को प्रभारी को तत्काल हटाया जाए और अमित दीक्षित की तहरीर पर बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। वकीलों ने कहा कि इस संबंध में सीओ पुवायां को भी पत्र दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में सोमवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं करने का फैसला किया और कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की अगली रणनीति जल्द तय की जाएगी। प्रस्ताव पर कृष्णानंद सिंह राठौर, अनिल सिंह, ओमपाल यादव सहित तमाम वकीलों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed