Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Truck loaded with paddy falls into a ditch; driver dies

Ghaziabad News: खाई में गिरा धान से भरा ट्रक, चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with paddy falls into a ditch; driver dies
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्र में डासना के पास शुक्रवार तड़के एनएच-9 पर धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक का केबिन खाई में नीचे जा गिरा, जबकि धान से भरा कंटेनर सड़क किनारे बाउंड्री पर झूल गया। केबिन में चालक बुरी तरह फंस गया, जबकि हेल्पर ने कूदकर जान बचा ली। पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक को बाहर निकाला। उसे जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे ट्रक के खाई में गिरने की सूचना मिली। कोतवाली फायर स्टेशन से फायर टैंकर और क्विक रिस्पांस व्हीकल मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मियों ने देखा कि चालक केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ है। कंबीटूल समेत अन्य रेस्क्यू उपकरणों और हाइड्रोलिक मशीनों से उसे निकालने का प्रयास किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने भी रेस्क्यू में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक में धान लदा था और चालक अजब सिंह तथा परिचालक सतीश बुलंदशहर से दिल्ली जा रहे थे। घटना के दौरान परिचालक सतीश केबिन में सो रहा था, जबकि चालक अजब सिंह ट्रक चला रहा था। आईएमएस कॉलेज से थोड़ा आगे पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पहले दाईं ओर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराया। इसके बाद एनएच-9 की बाउंड्री तोड़ते हुए केबिन खाई में जा गिरा और कंटेनर दीवार पर झूल गया। परिचालक ने केबिन से कूदकर जान बचाई, लेकिन चालक अंदर ही फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने भी उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव गेभा निवासी अजब सिंह के रूप में हुई है, जबकि हेल्पर सतीश पुत्र मेघ सिंह बुलंदशहर के राधानगर बाईपास का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed