{"_id":"6b09e95cf09c5f7a0107af5b","slug":"15-year-old-schoolgirl-goes-missing-while-on-her-way-to-school-case-registered-rampur-news-c-282-1-smbd1026-185716-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्कूल जाने निकली 15 वर्षीय छात्रा लापता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्कूल जाने निकली 15 वर्षीय छात्रा लापता, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 28 Nov 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
टांडा। ग्राम बादली में स्कूल जाने के लिए निकली कक्षा 11 की एक 15 वर्षीय छात्रा लापता हो गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बादली निवासी छात्रा शुक्रवार सुबह राजकीय इंटर कॉलेज के लिए घर से निकली थी। स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसके भाई ने स्कूल जाकर पता किया कि वह शुक्रवार को स्कूल नहीं आई थी। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर मां ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और छात्रा की तलाश की जा रही है। संवाद