फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बीएसए आवास में चोरी के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

बीएसए आवास में चोरी के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

Wed, 08 May 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
बीएसए आवास में चोरी के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
शाहजहांपुर। ऑफीसर्स कॉलोनी स्थित बीएसए आवास के ताले तोड़कर लाइसेंसी पिस्टल, नकदी और एलईडी चोरी के मामले में पुलिस को कुछ क्लू मिले हैं। शक के आधार पर चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि जल्द खुलासा हो सकता है। पिस्टल बरामदगी का इंतजार है।
विज्ञापन

बीएसए राकेश कुमार रविवार को विभागीय काम से इलाहाबाद गए थे। आवास पर धारा नाम का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। रात को धारा किसी काम से चला गया। इसी दौरान मौका पाकर चोर ताले तोड़कर आवास में घुस गए। यहां से 20 हजार नकदी, लाइसेंसी पिस्टल, एलईडी चोरी कर ली। धारा से भी पुलिस ने लंबी पूछताछ की है। इधर, बीएसए ऑफिस के सीसी फुटेज खंगालने के साथ ऑफीसर्स कॉलोनी के पास स्थित एक मैरिज लॉन के फुटेज भी खंगाले हैं। सूत्रों ने बताया कि कुछ ठोस क्लू मिल चुके हैं। इन पर काम किया जा रहा है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed