फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी पर 25 हजार इनाम

बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी पर 25 हजार इनाम

Fri, 15 Feb 2019 11:19 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी पर 25 हजार इनाम
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला मघई टोला में सात साल की बच्ची को अगवा करने के बाद उससे दुष्कर्म और हत्या के अज्ञात आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। हालांकि, तीन दिन बाद भी इस मामले में पुलिस को ठोस क्लू नहीं मिले हैं। पुलिस की चार टीमों के साथ एसओजी भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मघई टोला मोहल्ले से सात साल की बच्ची सात फरवरी की दोपहर लापता हो गई थी। बच्ची के ताऊ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन बाद 12 फरवरी को बच्ची का शव बस्ती के पास की कूड़े के ढेर में मिला था। दरिंदगी के बाद बच्ची की हत्या की गई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कुछ क्लू मिले हैं। घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed