फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हुंडालखेल में फायरिंग से दहशत, दो लोगों को लगे छर्रे

हुंडालखेल में फायरिंग से दहशत, दो लोगों को लगे छर्रे

Mon, 26 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
हुंडालखेल में फायरिंग से दहशत, दो लोगों को लगे छर्रे

विज्ञापन

हुंडालखेल में फायरिंग से दहशत, दो लोगों को लगे छर्रे
दरवाजे के सामने शराब पीने पर हुआ विवाद, युवक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुंडालखेल में शनिवार देर रात शराब पीने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। बचने के लिए वह भागा तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इसमें दो लोगों को छर्रे लगे हैं, जबकि तीन लोगों को छर्रा छूते हुए निकल गए। इस मामले में चीता मोबाइल के कांस्टेबल की ओर से चार लोगों को नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी तहरीर घायल की ओर से दी गई है।
मोहल्ला हुंडालखेल में अंबा टाकीज के पास मोहल्ले के ही विनीत उर्फ पल्ला की परचून की दुकान है। बताते हैं यहां पर आए दिन युवकों का जमावड़ा रहता है और पीने पिलाने का भी दौर शुरू होता है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग दुकान के पास में ही बिजली मिस्त्री संतोष शर्मा उर्फ लल्ला के मकान के सामने शराब पीने लगे। इस पर उसने विरोध किया तो दुकान स्वामी पल्ला व वहीं पर खड़े बिजलीपुरा निवासी पवन मौर्या, उनके साथी फूल मियां, चांद मियां, मुख्तार व अन्य अज्ञात साथियों ने संतोष उर्फ लल्ला पर हमला बोल दिया। वह बचने के लिए घर के अंदर भागा तो हमलावर उसे पीटते हुए घर से खींचकर बाहर ले आए। वह बचने के लिए उन लोगों से चंगुल से छूटकर भागा तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से 35 वर्षीय संतोष शर्मा उर्फ लल्ला व पड़ोसी मोहल्ला खलील गर्वी के 20 वर्षीय जैन पुत्र तनवीर खां को छर्रे लग गए। जैन के पीठ में कई जगह छर्रे लगे जबकि संतोष के बाएं पैर में पीछे छर्रे लगे हैं। फायरिंग के दौरान जैन के पिता तनवीर, रिश्तेदार मोनू व संतोष के भांजे अमन को छर्रे छूते हुए निकल गए। जानकारी मिलते ही चीता मोबाइल ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल विक्की हमराही के साथ पहुंचे तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। कांस्टेबल की ओर से पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं छर्रा लगने से घायल संतोष शर्मा ने भी मामले की तहरीर दी है। घायल जैन को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

-----
हुंडालखेल में कुछ लोगों के बीच विवाद में हुई फायरिंग के मामले में चीता मोबाइल के कांस्टेबल विक्की की ओर से जानलेवा हमला आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें दो लोगों को छर्रे लगे हैं, जिनमें जैन का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है, दूसरे संतोष को छर्रे लगे हैं। संतोष की ओर से भी तहरीर मिली है। मेडिकल को भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिशें दी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार तिवारी, इंस्पेक्टर चौक कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed