फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रेनों में लूट करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर लगाया

ट्रेनों में लूट करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर लगाया

Fri, 17 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में लूट करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर लगाया
ट्रेनों में लूट करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर लगाया
विज्ञापन

गिरोह ने 13 और 14 जुलाई को दो ट्रेनों में की थी लूटपाट
चारो बदमाशों के खिलाफ चोरी-लूट के 32 मामले हैं दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। स्टेशन और रेलगाड़ियों में यात्रियों का सामान चोरी करने और ट्रेनों में यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। चारों बदमाशों के खिलाफ जीआरपी में 32 मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों गिरोह से पंजाब मेल और जनता एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर यात्रियों से लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया था।
लखनऊ से दिल्ली जा रही पंजाब मेल में 13 और जनता एक्सप्रेस में 14 जुलाई को बदमाशों ने चेन पुलिंग कर गर्रा पुल के पास लूटपाट की थी। जीआरपी ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए सलीम, मोहम्मद नवी निवासी करीमगंज, मझले उर्फ कालिया उर्फ इरफान निवासी निवासी ढका और जाकिर निवासी मोहल्ला रजागंज थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत से लूट का माल बरामद हुआ। इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला गया तो चारों पर 32 मामले दर्ज निकले। इनमें जाकिर पर आठ, मझले पर छह, मोहम्मद नवी पर छह और सलीम पर 11 जीारअपी में 11 मामले दर्ज हैं। चारो के खिलाफ जीआरपी ने धारा 2/3 गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

-----
वर्जन-
चारों अपराधी काफी शातिर हैं। इनके खिलाफ लूट, चोरी, जहरखुरान आदि के करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। यह संगठित होकर गिरोह के रूप में अपने गैंग के लिए आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। चारों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीयूष दीक्षित, इंस्पेक्टर जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed