फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किशोरी से रेप की कोशिश,छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज

किशोरी से रेप की कोशिश,छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से रेप की कोशिश,छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज
किशोरी से रेप की कोशिश, छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अकेला पाकर दीवार फांद के घर में घुस आया युवक
शोर मचाने पर भाग गया आरोपी, तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
खुदागंज। दीवार फांदकर मकान में घुसे युवक ने किशोरी को सोते समय दबोच लिया और उसके साथ रेप करने की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोस के मकान में रह रहे युवती के चाचा आ गए। उन्हें देखकर युवक भाग गया। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। मंगलवार रात पिता ड्यूटी करने चले गए और घर पर किशोरी अकेली रह गई। रात लगभग 10 बजे रूकमपाल दीवार फांदकर घर में घुस आया और किशोरी को सोते समय दबोच लिया और रेप की कोशिश करने लगा। आंख खुलने पर किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पड़ोस के मकान में किशोरी के चाचा अपने परिवार के साथ मौजूद थे। भतीजी की आवाज सुनकर वह जैसे ही अपने मकान से बाहर निकलकर भतीजी के मकान के पास आए, तभी वह घर के अंदर से निकलकर धमकी देते हुए भाग गया। सुबह पिता के वापस आने पर किशोरी ने उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद वह पिता और चाचा के साथ थाने पहुंची और मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed