फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pradhan raped women case filed

प्रधान ने महिला से किया दुष्कर्म,रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Jul 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sun, 08 Jul 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pradhan raped women case filed
पड़ोसी से झगड़े की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराने प्रधान के साथ बाइक से जा रही पीड़िता को ग्राम प्रधान ने गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शनिवार को घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल अशोक कुमार पाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोप प्रधान फरार है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर मेें बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करता है। 25 जून को उसका अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। उसने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान श्रीराम से की थी। आरोप है कि चार जुलाई को ग्राम प्रधान श्रीराम आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसे अपनी बाइक पर लेकर जा रहा था तभी गांव गुलचंपा रेलवे क्रासिंग के समीप प्रधान ने सड़क पर बाइक रोकी और उसे गन्ने के खेत में ले जाकर जबरन उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वह कोतवाली न जाकर घर चली गई। शुक्रवार शाम को पति के आने के बाद पीड़िता ने शनिवार को घटना की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रधान के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed