फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 10 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
दहेज हत्या का आरोप, चार माह पहले हुई थी शादी
फोटो-25
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा में 28 वर्षीय नवविवाहिता मोनिका की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन बहादुरगंज निवासी मनोज कुमार दीक्षित ने बताया कि उसने बेटी मोनिका की शादी आठ फरवरी 2018 को चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी राजकुमार मिश्रा के बेटे अनुज मिश्रा के साथ की थी। ससुराली और दहेज में सोने की चेन, एलईडी, बाइक की मांग को लेकर परेशान करने लगे। आरोप लगाया कि बेटी को उसके ससुराल वाले तीन दिन से लगातार परेशान कर रहे थे, तब मजबूरन उसने शुक्रवार को फोन करके उससे कहा कि पापा इन लोगों की मांग पूरी कर दो,नहीं तो यह लोग उसे जान से मार देंगे। शनिवार सुबह 9:15 बजे बेटी की ससुराल के पड़ोसी का उसके पास फोन आया कि तुम्हारी लड़की को उसके ससुुराल वालों ने मार डाला है। इस पर वह अपनी पत्नी, छोटी बेटी प्रियंका और साले अनुराग शुक्ला के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो वहां बेटी मोनिका कमरे में फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। दामाद अनुज अपने भाई पुष्पेंद्र के साथ घर से निकलकर जाने लगे। इस पर उसने उन लोगों से घटना के बारे में पूछा तो वह लोग कुछ नहीं बोले। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि बेटी मोनिका को उसके पति, देवर, सास सुधा मिश्रा, ससुर राजकुमार, ननद तवल ने मार डाला है। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed