{"_id":"5abfbe534f1c1bb9618b4c27","slug":"61522515539-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तारौ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तारौ
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां।
किशोरी का अपहरण करने के गैर समुदाय के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव से डेढ़ माह पूर्व एक किशोरी अचानक गायब हो गई थी। किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक और उसके परिवार को कई बार कोतवाली बुलाकर पूछताछ कर लड़की का पता बताने को कहा, लेकिन वह हर बार खुद को निर्दोष बताता रहा। पुलिस ने किशोरी का नंबर सर्विलांस पर लगाकर पता लगाया तो जानकारी मिली कि किशोरी को गैर समुदाय का युवक ले गया है। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशोरी को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया था।
किशोरी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बदायूं के कसबा बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ साहबगंज निवासी आवेद को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कार्यवाहक कोतवाल प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।