{"_id":"5ab65feb4f1c1be83f8b4c93","slug":"61521901547-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर ननद-भाभी से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर ननद-भाभी से रेप की कोशिश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश होने के बाद भी पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को गंभीरता से नहीं ले रही है। निगोही क्षेत्र के एक गांव में दो मार्च को घर में घुसकर भाभी और ननद से दुराचार की कोशिश करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर आरोपी पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं। पीड़िता ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि दो मार्च की रात करीब दस बजे घर में अकेली थी। उसी समय तीन लोग उसके घर में घुस आए और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर दो लोगों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच उसकी ननद बचाने आई तो उन लोगों ने उसको भी पकड़ लिया और उसके साथ भी दुराचार करने की कोशिश की। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग आ गए। जिन्हें देखकर वह लोग भाग गए। पीड़िता ने बताया कि वह मामले की तहरीर लेकर थाने गई, लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब आरोपी उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।