{"_id":"5a9cc7d84f1c1b8e328b5447","slug":"61520224216-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर सहित दो ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर सहित दो ने खाया जहरीला पदार्थ
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रेमी से मिलने पर लगाई गई पाबंदी से परेशान किशोरी ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उधर, अलग-अलग स्थानों पर परिवारिक विवाद के चलते दो लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। तीनों के परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुवायां। नगर निवासी एक किशोरी का एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी युवक बरेली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। कुछ समय पूर्व किशोरी उसके साथ घर से फरार हो गई थी। परिजनों ने उसे बरेली में प्रेमी के कमरे से पकड़ लिया था और समझा बुझाकर घर ले आए थे। इस समय छुट्टी लेकर किशोरी का प्रेमी घर आया हुआ है। जानकारी पाकर किशोरी ने प्रेमी से मिलने की कोशिश की, लेकिन घरवालों की सख्ती के चलते उसकी प्रेमी से मुलाकात नहीं हो सकी।
नतीजतन क्षुब्ध किशोरी ने रविवार तड़के जहरीला पदार्थ खा लिया घरवालों को जानकारी मिलती तब तक उसकी तबीयत बिगड़ चुकी थी। निजी डॉक्टर के यहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जाता है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के गांव सिसौरी निवासी एक 13 वर्षीय लड़के का परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस कारण उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ी, तब परिजनों को जानकारी हुई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव रेहरिया निवासी 25 वर्षीय दिनेश कुमार का भी रविवार को परिवार में किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद से उल्टियां शुरू हुईं तब परिजनों को जानकारी हुई। उसे यहां जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत में सुधार है।