फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मालगाड़ी के आगे कूदी युवती, हालत गंभीर

मालगाड़ी के आगे कूदी युवती, हालत गंभीर

Sat, 23 Dec 2017 09:57 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के आगे कूदी युवती, हालत गंभीर
रोजा (शाहजहांपुर)। हथौड़ा गांव के पास शनिवार को मालगाड़ी के आगे कूद कर एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बेहोशी होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास मिले पर्स पर रद्देपुरवा पिहानी चुगीं हरदोई का पता लिखा है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा के समीप डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी के सामने 20 वर्षीय युवती कूद गई। मालगाड़ी के काऊ कैचर से टकराने के बाद वह डाउन लाइन के बाहर आ गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मालगाड़ी के चालक ने वॉकी टॉकी से स्टेशन मास्टर को सूचना दी। रेलवे से मैसेज मिलने के बाद थाना प्रभारी इफ्तेखार अहमद मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से युवती के पास से एक छोटा पर्स बरामद हुआ है। जिसमें 11 रुपये मिले हैं। सराफ की दुकान के पर्स पर रददेपुरवा पिहानी चुगीं हरदोई का पता अंकित है। इसके अलावा युवती के पास से पहचान की कोई वस्तु नही मिली। देर शाम तक युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed