{"_id":"599850f94f1c1b2e7d8b4aad","slug":"61503154425-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश के दौरान वृद्ध की छत से गिरकर मौत,चार पुलिस कर्मियों पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबिश के दौरान वृद्ध की छत से गिरकर मौत,चार पुलिस कर्मियों पर हत्या की रिपोर्ट
Updated Sat, 19 Aug 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/ कटरा। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव बेहटा मजरा में शुक्रवार रात कच्ची शराब की सूचना पर दबिश के दौरान वृद्ध की छत से गिरकर मौत से गुस्साएं परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ तिलहर मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और वृद्ध को तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर शनिवार को सपाईयों ने एसपी दफ्तर का घेराव कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एएसपी दिनेश त्रिपाठी के निर्देश पर चार पुलिसवालों के खिलाफ कटरा थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई, जिसमें एक पुलिस कर्मी को नामजद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत सिर में चोट लगने से होना पाई गई।
थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव बेहटा मजरा निवासी 62 वर्षीय हरीराम यादव व उनकी पत्नी ईश्वरी देवी शुक्रवार रात घर के आंगन में लेटे थे। बेटा नेकपाल और उसकी पत्नी रामदेवी छत पर सो रही थीं। रात लगभग 10.30 बजे थाना पुलिस ने उसके घर दबिश दी। दरवाजे पर पुलिस की आहट होते ही हरीराम छत पर चढ़ गया। आरोप है कि घर में घुसते ही पुलिस कर्मी गालीगलौज करने लगे। इस पर छत पर खड़े हरीराम ने आपत्ति जताई तो पुलिस कर्मी छत पर चढ़ गए। पुलिस कर्मी उसे पकड़ कर पीटने लगे। इसी दौरान हरीराम पड़ोसी रामदीन की छत की ओर भागा। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसे छत से श्याम सिंह के प्लाट में धक्का दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौका पाकर पुलिस कर्मी हरीराम के छोटे भाई रामकुमार को आठ लीटर कच्ची शराब सहित पकड़ ले गई। पुलिस के जाते ही परिजन प्लाट पर पहुंचे तो हरीराम की सांसें थम चुकी थी।ं घटना से कोहराम मच गया। बेटे नेकपाल की सूचना पर 100 डॉयल पुलिस मौके पर पहुंचीऔर घटना की जानकारी ली। सूचना पर सीओ तिलहर मौके पर पहुंचे और हरीराम को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा व सपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने एसपी दफ्तर पहुंचकर सपाईयों के सामने मृतक की पत्नी से तहरीर लेकर हत्या में मुकदमा दर्ज कराने और वीडियोग्राफी व पैनल के साथ हरिराम के शव का पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही सपा नेता व कार्यकर्ता शांत हुए।
सिर में चोट लगने से हुई मौत
हरिराम के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने पर मौत की पुष्टि सिर में गुम चोट लगने से हुई है। मृतक की दाहिनी जांघ के पास भी खरोंच का निशान बताया गया है।
एसपी ने पूर्व सांसद मिथिलेश से मोबाइल पर की बात
अचानक एसपी दफ्तर का घेराव होने पर लोकल इंटेलीजेंस टीम के हाथ-पांव फूल गए। एलआईयू इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह आहूजा ने पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार की एसपी केबी सिंह से मोबाइल पर बात करवाई। उस वक्त एसपी बंडा में समाधान दिवस में थे। उन्होंने मोबाइल पर पूर्व सांसद को आश्वस्त किया और रोजा में समाधान दिवस में मौजूद एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी से दफ्तर पहुंचकर तहरीर लेने को कहा।
विज्ञापन
इतना तो भरोसा करना ही होगा
एएसपी सिटी ने जब तहरीर हाथ में लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया, तो उस वक्त कुछ कार्यकर्ता कहने लगे कि जब एफआईआर की कॉपी हाथ में आ जाएगी, तभी यहां से हटेंगे। इस पर पूर्व सांसद ने कहा कि इतना तो भरोसा करना ही पड़ेगा।
आरोपी नहीं पकड़े गए, तो जेल भरेंगे सपाई
पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि यदि आरोपी पुलिस कर्मियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो फिर सपा कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार हैं। इस पर कार्यकर्ताओं ने हामी भरी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम हरिराम के घर दबिश देने गई थी। उसके यहां से आठ लीटर शराब भी बरामद हुई है। उसके भाई रामकुमार का आबकारी अधिनियम में चालान किया गया है। हरिराम की मौत पर घरवाले जो आरोप लगा रहे हैं, उसमें तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
प्रवेश सिंह, थानाध्यक्ष मीरानपुरकटरा