फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पेट्रोल पंप स्वामी और मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पेट्रोल पंप स्वामी और मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 11 Jul 2017 05:51 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप स्वामी और मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुवायां (शाहजहांपुर)। पूर्ति निरीक्षक ने डीएम के आदेश पर एक पेट्रोल पंप स्वामी और मैनेजर के खिलाफ 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। लगभग 20 दिन पूर्व पंप पर जांच के दौरान अनियमितता पाई गई थी।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो मई को तहसीलदार, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप, पूर्ति निरीक्षक, आईओसी के रिटेल सेल्स आफीसर और फिटर के साथ टीम ने गांव मजीदापुर के हमारा पंप पर जांच की गई थी। जांच में पाया गया कि एक नोजिल से पांच लीटर में 80 एमएल और दूसरी मशीन में चार नोजिल खराब पाए गए। डीजल में पांच लीटर में 80 एमएल और पेट्रोल में पांच लीटर पर 50 एमएल की घटतौली पाई गई। दोनों नोजिल को मौके पर ही सील कर दिया गया और अग्रिम आदेश तक बिक्री रुकवा दी गई थी।
विज्ञापन

जांच में पंप स्वामी और प्रबंधक को डीजल, पेट्रोल कम देकर अनुचित लाभ अर्जित करने का दोषी पाया गया था। मामले की रिपोर्ट डीएम को दी गई थी। डीएम के आदेश के अनुपालन में पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पंप स्वामी शाहजहांपुर के मोहल्ला बीबीजई आनंदपुरम निवासी रवि सक्सेना और पंप के मैनेजर के खिलाफ धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed