फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   समझौते के लिए धमका रहे दुराचार के आरोपी

समझौते के लिए धमका रहे दुराचार के आरोपी

Sun, 18 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
समझौते के लिए धमका रहे दुराचार के आरोपी
शाहजहांपुर। शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग पीड़िता के पिता ने एसपी से की है। आरोप लगाया कि आरोपी मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। दबाव नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसपी ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी से बमनुआ गांव निवासी सुनील कुमार ने मोबाइल पर बात कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। उससे शादी का वादा भी किया था। बेटी 15 मई की रात डेढ़ बजे सुनील से उसके कहने पर घर से बाहर जाकर मिली। रास्ते में बमनुआ गांव का ही अरुण उर्फ बाबू व समरपाल मिले गए और वह लोग भी शादी कराने का झांसा देकर उसे सीबीगंज स्थित घट-घटवासी आश्रम में ले गए। आरोप है कि वहां सुनील ने बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह इससे पहले भी कई बार शारीरिक संबंध बना चुका था। बेटी ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी उसे दी, तो वह आश्रम से बेटी को लेकर आया। सुनील और उसके पिता से शादी के लिए कहा तो वह लोग राजी नहीं हुए। बेटी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी तो वह लोग रंजिश मानने लगे। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, इसलिए उनके हौसले बढ़े हुए हैं। अब वह लोग समझौते के लिए धमका रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि वह उन लोगों की धमकी से गांव छोड़ने को मजबूर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed