फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   6.5 lakhs loot

सराफा कारीगर से साढ़े छह लाख की लूट 

Thu, 07 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
6.5 lakhs loot
सराफा कारीगर से साढ़े छह लाख की लूट 
थाना सदर बाजार क्षेत्र में तेल टंकी के पास मंगलवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर सराफ व्यापारी से साढ़े छह लाख रुपये के जेवर और नगदी लूट ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना सदर बाजार में दी है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई निवासी प्रवीन डे सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करते हैं। आर्डर अधिक होने पर वह बरेली भवनपुरा क्षेत्र में रहने वाले कारीगरों से भी माल तैयार करा लेते हैं। वह आर्डर के जेवर लेने मंगलवार की सुबह बरेली गए थे। रात में वापस आने के लिए बरेली से राप्तीगंगा एक्सप्रेस में सवार हुुए। ट्रेन यहां करीब 12 बजे पहुंची। ट्रेन से उतरने के बाद वह मालगोदाम की तरफ स्टैंड पर आए और अपनी बाइक उठाई। जेवरों से भरा बैग कंधे पर लादकर घर की तरफ चल दिए। मालगोदाम से कुछ बाइक सवार उनके पीछे लग गए। आगे शिव मंदिर के पास पुलिस पिकेट देखकर वह हिम्मत बांधकर चलते रहे। करीब सौ मीटर चलने के बाद तेल टंकी मोड़ पर दो बदमाशों ने अपनी बाइक प्रवीन की बाइक के आगे लगा दी और बदमाशों ने बाइक प्रवीन की बाइक के दोनों तरफ लगा दी और दोनों बदमाशों ने तमंचा निकालकर प्रवीन के दोनों तरफ कनपटी पर लगा दिए। बदमाशों ने प्रवीन के कंधे से बैग उतार लिया। अचानक हुई घटना से प्रवीन सहम गए। बदमाश बाइक लेकर तेल टंकी से रोडवेज क्रासिंग वाली रोड पर भाग गए। घबराए प्रवीन को ब्लड प्रेशर कम हो गया। वह किसी तरह से घर पहुंचे। उन्होंने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। प्रवीन की तरफ से मिली तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed