{"_id":"5c719dd9bdec22578f2aa203","slug":"51550949849-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनीता हत्याकांड में जेठ, देवर समेत चार नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनीता हत्याकांड में जेठ, देवर समेत चार नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव चौरसिया में सुनीता हत्याकांड में मृतका के पिता ने देवर, जेठ सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हरदोई जिले के थाना शाहबाद के गांव रामपुर ह्रदय निवासी सतपाल सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसने गांव चौरसिया निवासी विनोद सिंह के साथ पांच वर्ष पूर्व अपनी पुत्री सुनीता की शादी की थी। दामाद विनोद के साथ परिवार के ही मनवीर, महावीर पुत्रगण पतिराज, भोले सिंह पुत्र गोपाल सिंह व पप्पू सिंह पुत्र भगवान सिंह का विवाद चल रहा है। इसी के तहत इन लोगों ने उसके दामाद विनोद को जान से मारने की धमकी दी थी। 14 फरवरी को इन लोगों ने उसे पीटा था। आरोपियों की ओर से धमकी दी गई थी। आरोप है कि योजनाबद्ध तरीके से आरोपी बृहस्पतिवार रात 11 बजे दामाद के घर में घुस गए और सुनीता को मुंह दबाकर एक कमरे में ले गए, फिर रस्सी से गला घोंटकर उसे कमरे की छत से लटका दिया। पीएम रिपोर्ट में सुनीता की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो