फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सना हत्याकांड का दूसरा आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

सना हत्याकांड का दूसरा आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 02 Jun 2018 06:40 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
सना हत्याकांड का दूसरा आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
सना हत्याकांड का दूसरा आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के पास मामा के साथ खड़ा था बस के इंतजार में
फोटो-27,सदर पुलिस की गिरफ्त में सना हत्याकांड का आरोपी सलमान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
थाना सदर बाजार पुलिस ने शनिवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड के पास से सना चौधरी हत्याकांड के आरोपी 25 हजार के इनामी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी प्रतापगढ़ के थाना कन्हई क्षेत्र के गांव कढ़ार निवासी अरशद उर्फ असगर को घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस को अरशद के साथी सलमान की तलाश थी। सलमान के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी के होने के बाद भी वह न तो कोर्ट में पेश हो रहा था और न ही पुलिस की गिरफ्त में आ रहा था। एसपी ने सलमान की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार सुबह 9.10 बजे इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सलमान को रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। सलमान अपने मामा के साथ कहीं जाने के लिए बस पर सवार होने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंचा था। सलमान मूल रूप से गांव चकमझानीपुर हाल निवासी गांव कढ़ार थाना कंहई जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है। बता दें कि सात अप्रैल को रामनगर कॉलोनी में अरशद ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर दरोगा बोंधे खां की बेटी सना चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह उस वक्त अपनी बहन के साथ एआर कंपटीशन क्लासेज कोचिंग सेंटर से लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed