फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   स्कूल प्रबंधक के साथ मारपीट

स्कूल प्रबंधक के साथ मारपीट

Tue, 02 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक के साथ मारपीट
स्कूल प्रबंधक के साथ मारपीट
विज्ञापन

शाहजहांपुर। कोतवाली चौक के मोहल्ला तिराही निवासी शोभित पांडेय मोहल्ला चौक तिराही पर बाबा मोहन दास स्कूल के प्रबंधक हैं। वह शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे स्कूल में नव वर्ष के कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में विचार-विमर्श करने के लिए अपने मामा मोहल्ला विसरात निवासी अशोक मिश्रा के घर पर आए थे। अशोक के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से उनका जमीन का विवाद चल रहा है। शोभित को अशोक के घर में देखकर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने कुछ साथियों की मदद से शोभित को लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट में शोभित के चेहरे और पीठ में चोट आ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई और दोनों पक्षों को थाने ले आई। शोभित ने मामले की तहरीर दे दी है। पुलिस ने उनको मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed