{"_id":"594754224f1c1bd7578b45d4","slug":"51497846818-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाती ने वृद्ध नानी को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाती ने वृद्ध नानी को गोली से उड़ाया
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। जेवर के विवाद में नाती ने वृद्ध नानी की ताऊ की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और बंदूक बरामद कर ली है। सीओ ने मौका मुआयना कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
गांव इमलिया निवासी 90 वर्षीय महदेई पत्नी कंधईलाल के एक पुत्री मुन्नी देवी थी। महदेई ने पुत्री की शादी पड़ोस के ही गांव ढकिया निवासी छोटे सिंह के साथ की थी। लगभग 35 वर्ष पूर्व डकैती के दौरान छोटे सिंह की हत्या कर दी गई थी। महदेई के पति कंधईलाल की मौत हो जाने और उनके कोई पुत्र नहीं होने के कारण छोटे सिंह के दोनों पुत्र अवधेश सिंह और राकेश सिंह अपनी नानी महदेई के घर गांव आकर रहने लगे। अवधेश की पत्नी रेनू और राकेश की पत्नी रीना का जेवर महदेई के पास रखा रहता था। अवधेश नशेड़ी किस्म का था और कई बार जेवर गिरवी डाल चुका था, इस कारण महदेई उसे जेवर नहीं देती थी।
रेनू की गांव चौसेड़ा निवासी बहन की पुत्री की शादी होनी है। रेनू शादी में जाने के लिए जेवर मांग रही थी। महदेई ने जेवर देने से इंकार कर दिया था। रविवार शाम पांच बजे इसी बात को लेकर अवधेश सिंह नानी से झगड़ने लगा, लेकिन महदेई ने जेवर देने से साफ इंकार कर दिया। आक्रोशित अवधेश अपने ताऊ राजा सिंह की लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और नानी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद अवधेश बाइक लेकर मौके से भाग निकला। जानकारी पाकर कोतवाली प्रभारी अशोक पाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। हत्या में प्रयुक्त बंदूक को मौके से बरामद कर लिया गया है। सीओ ने मौका मुआयना कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की तहरीर राकेश सिंह की ओर से दी गई है। अवधेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
उम्मीद नहीं थी पति कर देगा हत्या
हत्यारोपी अवधेश सिंह की पत्नी रेनू देवी भी नानी सास की हत्या से सन्न है। रेनू का कहना है कि बहन की पुत्री की शादी में जाने के लिए उसने जेवर मांगे जरूर थे, लेकिन जेवर नहीं मिलने से उसे कोई गिला शिकवा नहीं था। पति अवधेश का अपनी नानी से आए दिन विवाद होता रहता था, लेकिन आज उसे यह उम्मीद नहीं थी कि अवधेेश नानी की हत्या कर देगा।