फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 11:47 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार
शाहजहांपुर। क्राइम ब्रांच और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार रात गश्त के दौरान पंचपीर चौराहे के पास चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 450 बोतल हरियाणा मार्का शराब, टाटा 407 गाड़ी, एक स्कूटी व तीन मोबाइल बरामद किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए शराब की बड़ी खेप लाई गई थी।
विज्ञापन

एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव की संवेदनशीलता के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान को क्राइम ब्रांच और सदर कोतवाली पुलिस की टीम रविवार रात निकली थी। पंचपीर चौराहे पर पहुंची थी। सूचना मिली कि कुछ लोग टाटा 407 वाहन से अवैध शराब बिक्री के लिए चिनौर ले ला रहे हैं। इस पर पुलिस की संयुक्त टीम रात करीब दो बजे पुलिस टीम पुवायां रोड पर मछली मंडी बाईपास तिराहे के पास पहुंची, तभी टाटा 407 वाहन आकर सड़क किनारे रुका, इतने में एक स्कूटी पर सवार दो लोग 407 वाहन के पीछे रुके और चालक से शराब की दो बोतलें लेकर स्कूटी में रखकर चल दिए। तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर टाटा 407 और स्कूटी को कब्जे में लेेने के साथ ही मेरठ के थाना इंचौली के गांव शेखू नगला निवासी संजय मलिक, मेरठ के थाना नौचंदी के शास्त्रीनगर निवासी कुलदीप मलिक और स्कूटी सवार गांव चिनौर निवासी संजय सिंह व पुवायां रोड स्थित पावर हाउस के पास रहने वाले आशीष कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 450 बोतलें बरामद कीं। एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया संजय इससे पहले भी अवैध शराब मामले में जेल जा चुका है। इन लोगों का इरादा शराब को चिनौर में एक गुप्त स्थान पर रखकर चुनाव में खपाने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed