{"_id":"5c6eee63bdec2259c006a97c","slug":"41550773859-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधी पोस्ट करने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देश विरोधी पोस्ट करने में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। देश विरोधी पोस्ट करने के मामले में पोस्ट करने वाले और उसे शह देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने वली हसन नाम के युवक की फेसबुक आईडी से तीन पोस्ट पड़ी देखी। एक पोस्ट पाकिस्तान की एक वीडियो क्लिप थी, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। एक अन्य पोस्ट में पाकिस्तान जिंदाबाद और तीसरी पोस्ट में पाकिस्तान जिंदाबाद, इमरान खान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद और मोदी मुर्दाबाद लिखा गया था। पोस्ट वायरल होते ही लोग भड़क उठे। कई लोग थाने के पास एकत्र होने लगे। खुटार पुलिस ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इस पर पुवायां, बंडा की पुलिस, सीओ सिटी आदि खुटार पहुंच गए और लोगों को समझाया।
इसके बाद विहिप के प्रखंड मंत्री संतोष वाजपेयी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलवामा में जवानों के शहीद होने से पूरा देश गम और गुस्से में है। बुधवार और बृहस्पतिवार को पूरनपुर निवासी वली हसन पुत्र इस्माइल जो वर्तमान में गांव नगरा में रहता है। उसने अपनी फेसबुक आईडी से खुटार के मोहल्ला गांधीनगर निवासी आफताब उर्फ भूरे और गांव नगरा के इमरान उर्फ हसरूद्दीन की शह पर देश विरोधी पोस्ट की है। जब लोगों ने पोस्ट पर कमेंट किए तो जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने धारा 124 बी, 507 और सूचना प्रोद्योगिकी की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पूरनपुर के कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि वली हसन की पोस्ट पर उसके खिलाफ पूरनपुर में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
यह है तीनों में जुड़ाव
खुटार। गांव नगरा में एक धर्मस्थल का निर्माण कराया जा रहा है। एक समुदाय के लोग धर्मस्थल के निर्माण को अवैध तो निर्माण कराने वाले परमीशन होने की बात कह रहे हैं। इसको लेकर दो बार विवाद हो चुका है। निर्माण कराने वाले पक्ष के लोग पुलिस पर नया निर्माण तुड़वाए जाने का भी आरोप लगा चुके हैं। आठ दिन पूर्व विवाद होने पर गांव में तीन दिन तक पुलिस तैनात रही थी। धर्मस्थल के लिए जमीन आफताब ने दान में दी है, जबकि नगरा का इमरान धर्मस्थल का सदर है। वली हसन इसी धर्मस्थल में चल रहे मदरसे का मौलवी है।
इमरान, आफताब पर चार दिन पहले हुई थी एनसीआर
गांव नगरा में चल रहा है धर्मस्थल के विवाद का मामला
खुटार (शाहजहांपुर)। चार दिन पूर्व गांव नगरा निवासी राधामोहन ने पुलिस को बताया था कि गांव में एक धार्मिक स्थल का अवैध निर्माण हो रहा था। उसने विरोध किया तो गांव के इमरान, मोहम्मद हसीद, हनीफ और खुटार के मोहल्ला गांधीनगर निवासी आफताब खां ने गाली गलौज करना शुरू कर धमकी दी कि निर्माण में किसी भी तरह की रुकावट डालने पर जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को फिर से पोस्ट को लेकर विवाद होने पर गांव में फिर से पुलिस तैनात कर दी गई है।
फेसबुक एकाउंट हैक करने का आरोप
खुटार (शाहजहांपुर)। पुलिस गिरफ्त में आए इमरान, भूरे और वली हसन से पुवायां कोतवाली में पूछताछ चल रही है। वली हसन ने बताया है कि वह दूसरा फेसबुक एकाउंट चलाता है। जिस एकाउंट से पोस्ट की गई है वह उसका एकाउंट है लेकिन बाद में उसने दूसरा एकाउंट बनवा लिया था। पुराने एकाउंट से काफी समय से कोई पोस्ट नहीं की है। वह फेसबुक एकाउंट बनाना नहीं जानता है उसका एकाउंट पूरनपुर के एक युवक ने बनाया था। पुलिस टीम वली हसन के बताए युवक की तलाश में पूरनपुर गई है।
विहिप के प्रखंड मंत्री संतोष वाजपेयी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही उनका पता भी ट्रेस किया जा रहा है।
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी