फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घरेलू कलह के चलते शारदा नहर में कूदी बीएससी की छात्रा

घरेलू कलह के चलते शारदा नहर में कूदी बीएससी की छात्रा

Wed, 30 Jan 2019 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते शारदा नहर में कूदी बीएससी की छात्रा

विज्ञापन
कलह के चलते शारदा नहर में कूदी बीएससी की छात्रा

बंडा(शाहजहांपुर)। घरेलू कलह के कारण बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने गांव मकसूदापुर आकर पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। छात्रा के नहर में कूदने से घर में कोहराम मचा हुआ है।
पीलीभीत के कसबा बिलसंडा के मोहल्ला हाथीखाना निवासी प्रवीण शुक्ला की पुत्री 19 वर्षीय आसना शुक्ला चार भाइयों में अकेली बहन है। वह बीसलपुर के एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। बुधवार को उसका प्रैक्टिकल का पेपर था। सुबह आसना का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर वह पांच बजे ही घर से निकल आई और किसी वाहन से बंडा बिलसंडा रोड स्थित गांव मकसूदापुर में शारदा नहर पुल पर पहुंची। आसना ने पुल पर अपना मोबाइल रख दिया और उसके ऊपर दुपट्टा रखने के बाद पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

गांव भगवंतापुर की कुछ महिलाएं मकसूदापुर के बजाज स्कूल में काम पर जा रही थी। उन्होंने आसना को नहर में कूदते देखकर मकसूदापुर बाजार में आकर लोगों को जानकारी दी। इस पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। नहर के पुल पर मिले आसना के मोबाइल से परिवार को सूचना देकर बुलाया गया। यूपी-100 पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूरे दिन आसना के परिवार के लोग गोताखोरों को बुलाकर नहर में उसकी तलाश कराते रहे लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बंडा के थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर गई थी। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed