{"_id":"5cdd71d1bdec22072e6f7c73","slug":"31558016465-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी से नकदी, जेवर भरा बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सराफा व्यापारी से नकदी, जेवर भरा बैग लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बेखौफ हुए बदमाशों ने सराफा व्यापारी से सरेशाम स्टेट हाईवे पर नकदी और जेवर से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर सिर पर हॉकी से प्रहार कर व्यापारी को घायल कर दिया। लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों में एक संदिग्ध को भीड़ ने दौड़ कर दबोच लिया। इसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घायल व्यापारी का मेडिकल कराया गया है।
चौक कोतवाली के मोहल्ला चौक में रहने वाले राजू रस्तोगी की थाना कांट के गांव लालपुर में सराफा की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे राजू रस्तोगी दुकान बंद करने के बाद घर आने को साउथ सिटी गेट के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। कुछ ही देर में एक अन्य बदमाश पैदल पहुंच गया। राजू रस्तोगी के हाथ में बैग था। इसमें 20 हजार रुपये नकदी और करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर थे। एक बदमाश के हाथ में हॉकी भी थी। तीनों बदमाशों ने हमला कर राजू रस्तोगी के हाथ से बैग छीन लिया। उनके सि पर हॉकी से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गए। लूटपाट करने के बाद दो बदमाश बैग लेकर बाइक से भाग निकले। एक संदिग्ध बदमाश छूट गया। सराफा व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर इसे पकड़ लिया। सूचना पर अजीजगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्टेट हाईवे पर व्यस्त इलाके में सरेशाम लूट की वारदात से थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। लोगों ने दबोचे गए संदिग्ध युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि, पुलिस फिलहाल किसी बदमाश के पकड़ने जाने की बात से इंकार कर रही है। शक के आधार पर पूछताछ की बात कह रही है।
व्यापारी पर हॉकी से हमला करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। व्यापारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-राजीव कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर चौक कोतवाली