फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो बच्चियों के साथ लावारिस मिली बिहार की महिला

दो बच्चियों के साथ लावारिस मिली बिहार की महिला

Tue, 02 Apr 2019 02:20 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
दो बच्चियों के साथ लावारिस मिली बिहार की महिला
शाहजहांपुर। पति की डांट से नाराज बिहार की एक महिला ने अपनी 10 साल की भतीजी और आठ साल की भांजी के साथ घर छोड़ दिया। प्लेटफार्म नंबर एक पर महिला बच्चियों के साथ लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के बाद उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। परिवार वालों के पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जीआरपी अरविंद पांडेय के निर्देशन में एसआई रामकृष्ण कठेरिया स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इनकी नजर प्लेटफार्म नंबर एक पर एक महिला पर पड़ी। उसके साथ दो बच्चियां भी थीं। महिला कांस्टेबल के साथ जीआरपी ने बच्चियों और महिला को थाने लाकर पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसका नाम विभा देवी पत्नी विपिन पासी है। वह बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिले के थाना उजियारी के गांव सैदपुर जाहिद की रहने वाली है। साथ में उसकी भतीजी एकता और भांजी अंशुल हैं। दो दिन पहले पति ने डांट दिया था। नाराज होकर वह दोनों बच्चियों के साथ ट्रेन पर बैठ गई और शाहजहांपुर में उतर गई। पूछताछ के आधार पर जीआरपी ने उसके परिवार को सूचना दी। परिवार के विपिन पासवान, कपिल देव पासवान, कन्हैया पासवान यहां पहुंचे। महिला और बच्चियों को जीआरपी ने परिवार के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed