फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सरकारी धन के दुरुपयोग में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सरकारी धन के दुरुपयोग में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Mar 2019 11:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
सरकारी धन के दुरुपयोग में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाने के लिए मिली धनराशि से आवास बनवाने के बजाय अन्य कार्यों में खर्च कर लेने वाले दो लोगों के खिलाफ ग्राम विकास अधिकारी ने अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जलालाबाद ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने क्षेत्र के ग्राम थाथरमई निवासी इतवारी पुत्र ज्वाला और ग्राम कीलापुर खुर्द निवासी शराफत पुत्र छिद्दू के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उक्त दोनों लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए प्रत्येक को एक लाख दस हजार की धनराशि शासन से इस शर्त के साथ सीधे बैंक खाते में भेजी गई थी,कि एक माह में अपने आवास पूर्ण करवा लें। किंतु कई बार कहने के बाद भी दोनों लाभार्थियों ने चार माह में भी आवास पूर्ण नहीं करवाए हैं। जिससे शासकीय धन का दुरुपयोग होना पाया गया है। थाना इंचार्ज ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर दोनों लाभार्थियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed