{"_id":"5c8018f4bdec2213ec620f1c","slug":"31551898868-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट छोड़कर गया एलआईयू कांस्टेबल लौटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट छोड़कर गया एलआईयू कांस्टेबल लौटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बेटी के लापता हो जाने के बाद सुसाइड नोट छोड़कर घर से गया एलआईयू कांस्टेबल मंगलवार देर शाम वापस आ गया। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा और एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने उससे पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि उसकी बेटी की तलाश की जा रही है।
वापस आने पर कांस्टेबल ने बताया कि बेटी के चले जाने के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए वह रिश्तेदारी में चला गया था, इस दौरान उसने अपने स्तर से भी बेटी को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं उसके घर लौटने से परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि कांस्टेबल की बेटी 21 फरवरी को लापता हो गई थी। इस मामले में एक युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटी के चले जाने के बाद कांस्टेबल 27 फरवरी को सुसाइड नोट घर में छोड़कर चला गया था। इससे परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से सहमे हुए थे और बरामदगी के लिए एएसपी सिटी से गुहार लगाई थी। मंगलवार देर शाम सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की संास ली है। हालांकि बेटी की बरामदगी नहीं होने से मायूस हैं। एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में उसने यही बताया कि वह रिश्तेदारी में चला गया था। उसकी बेटी की बरामदगी की कोशिश की जा रही है।