{"_id":"5c6ef0fdbdec2253a33c6012","slug":"31550774525-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से सत्संग से घर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से सत्संग से घर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने लखीमपुर गए पीलीभीत के कोतवाली पूरनपुर के गांव उदरिया के श्रद्धालुओं से भरा टेंपो खुटार थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से पलट गया। इससे टेंपो में सवार 16 श्रद्धालु घायल हो गए।
टेपों चालक थाना पूरनपुर के गांव रमपुरा कपूरपुर का कपिल पूरनपुर कोतवाली के ही गांव उदरिया से 16 श्रद्धालुओं को लेकर लखीमपुर में चल रहे भोले बाबा के सत्संग में गया था। बृहस्पतिवार शाम को टेंपो चालक श्रद्धालुओं को लेकर वापस उदरिया जा रहा था। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर गांव लौहंगापुर के पास एक कार चालक ने ओवरटेक करते समय टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया। चालक कार छोड़कर भाग निकला।
टेंपो पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर आए और टेंपो से घायलों को निकाला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गांव उदरिया के सर्वजीत, सर्वजीत की पत्नी चंपा देवी और पुत्री नीता देवी, कोमल, इसी गांव के लक्ष्मन प्रसाद की पत्नी गीता देवी, फूलचंद्र, फूलचंद्र की पत्नी लड़ैती देवी, सूबेदार की पत्नी चमेली देवी, नन्हेंलाल की पुत्री पूजा देवी, सोहनलाल की पुत्री सरिता देवी, इतवारीलाल की पत्नी लज्जावती, अमरजीत सिंह, इमरजीत की पत्नी रजविंदर कौर को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण सर्वजीत, रामलड़ैती, फलचंद्र, चमेली देवी, चंपा देवी, लज्जा देवी, अमरजीत सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने टेंपो और कार को कब्जे में ले लिया है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।