फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   टॉवर पर चढ़े ग्रामीण अफसरों के लिए बने मुसीबत

टॉवर पर चढ़े ग्रामीण अफसरों के लिए बने मुसीबत

Mon, 15 Oct 2018 05:36 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़े ग्रामीण अफसरों के लिए बने मुसीबत
अफसरों के लिए मुसीबत बने टॉवर पर चढ़े ग्रामीण
विज्ञापन

दोनों शिकायतों का निस्तारण, फिर कर दी एक और मांग

फोटो-21
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। मांगों को लेकर टॉवर पर चढ़े दो ग्रामीण अफसरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। दोनों की समस्याओं के निस्तारण के बाद उन्होंने एक मांग और पूरी करने के लिए डीएम को मौके पर बुलाने की बात कही। फिलहाल 36 घंटे बाद भी दोनों टॉवर पर चढ़े हुए हैं।
एसडीएम विजय शर्मा ने बताया की टॉवर पर चढ़े रविंद्र आजाद की शिकायत पर परौर रोड पर स्थित ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कब्जे को रविवार देर रात हटवा दिया गया, साथ ही आजाद के साथ टॉवर पर चढ़े मुन्ना सिंह की जमीन पर घूरा आदि डालने की शिकायत का भी निस्तारण करवा दिया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कलान निवासी रविंद्र आजाद और यहीं का निवासी मुन्ना सिंह रविवार सुबह करीब 5 बजे नगर के मोहल्ला गांधीनगर स्थित रिलायंस कंपनी के टॉवर पर चढ़ गए थे जिसकी जानकारी होने पर वहां पहुंचे एसडीएम को रविंद्र आजाद ने उक्त जमीनों पर कब्जे की शिकायत करते हुए उन्हें खाली करवाये जाने की मांग की थी। इसके बाद एसडीएम कलान सुभाष सिंह ने रविवार देर शाम राजस्व व पुलिसकर्मियों के साथ उन जमीनों को खाली करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारिओं द्वारा इस कार्रवाई की जानकारी रविवार रात में ही टॉवर पर चढ़े लोगों को दे दी गई परंतु वह लोग नीचे नहीं उतरे। सोमवार सुबह रविंद्र आजाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की है इसलिए वह लोग नीचे नहीं उतरेंगे परंतु दोपहर को रविंद्र आजाद ने कहा कि अब वह लोग तभी नीचे आएंगे जब जिलाधिकारी मौके पर आकर उनसे वार्ता करें। दोनों ग्रामीणों के तेवर देख प्रशासन परेशान नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed