फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार, दो लोग हो गए फरार

मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार, दो लोग हो गए फरार

Mon, 06 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार, दो लोग हो गए फरार
मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

26 जुलाई को लावारिस मिली कार चोरी की घटना कबूल की
नोएडा से चोर करके लाए थे, बिक्री के लिए छिपा दी थी झाडिय़ों में

कलान। दोषपुर तिराहे के पास पुलिस की चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो लोग चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में उस कार चोरी की घटना को कबूल किया है जिसे पुलिस ने 26 जुलाई को दोषपुर तिराहे के पास से लावारिस हालत में बरामद किया था। कार नोएडा से चोरी कर लाई गई थी।

थानाध्यक्ष इंद्रजीत भदौरिया ने बताया कि शनिवार रात वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर जा रहे थे, जैसे ही दोषपुर तिराहे पर पहुंचे तो वहां वर्षा से बचने के लिए एक झोपड़ी में चार लोग बैठे थे। उन पर टार्च की रोशनी डाली तो इन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर दो लोगों को दबोच लिया लेकिन दो लोग भाग गए। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की, तो उन्होंने अपने नाम रनवीर उर्फ रन्नू यादव निवासी किनर नगरा थाना कंपिल फर्रुखाबाद, सुबोध उर्फ कल्लू निवासी छोटा बुढनपुर थाना मऊदरवाजा फर्रुखाबाद बताया। इन लोगों ने बताया कि वह चार लोग 11 अगस्त को नोएडा के थाना फेस टू से कार चुरा कर लाए थे और कार को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। कार को झाड़ियों में छिपा के खड़ी कर गए थे और आज लेने आए थे, तब तक वर्षा होने लगी और सभी लोग झोपड़ी में बैठ गए। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर गाड़ी की नंबर प्लेट और सर्विस बुक बरामद कर ली। चोरों ने चाबी गंगा में फेक देने की बात बताई। पुलिस ने सुवोध उर्फ कल्लू के पास एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed