फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदी युवती

आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदी युवती

Mon, 17 Jul 2017 05:34 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदी युवती
पुवायां (शाहजहांपुर)। सोमवार सुबह एक 22 वर्षीय एक युवती ने गांव सिंगापुर से मकसूदापुर रोड पर शारदा नहर में छलांग लगा दी। एक युवक ने साहस कर युवती को बमुश्किल बचाया।
विज्ञापन

बंडा के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का सोमवार को अपनी बहनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर युवती घर से निकल गई और मकसूदापुर से सिंगापुर मार्ग के बीच पुल से शारदा नहर में छलांग लगा दी। कई लोगों ने उसे नहर में कूदते देखकर शोर मचा दिया, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण किसी की हिम्मत नहर में डूब रही युवती को बचाने की नहीं हुई। मौके पर काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए।
विज्ञापन

इस बीच बिलसंडा का रामनरेश बाइक से पुवायां के लिए निकला तो भीड़ लगी देख उसने बाइक रोक दी। युुवती को नहर में डूबते देख उसने नहर में छलांग लगा दी और युवती को बमुश्किल बाहर निकाला। लोगों ने बेहोश हो चुकी युवती के पेट से पानी निकाला। इस बीच उसेे तलाश करते हुए परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वे लोग उसे घर ले गए। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed