फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   30 arrested in the campaign against gamblers

जुआरियों के खिलाफ अभियान में 30 गिरफ्तार

Tue, 06 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 06 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिले में बीती रात पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पूरे जिले में कुल 30 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 15 हजार 555 रुपये जब्त दिखाए गए हैं। एसपी केबी सिंह ने बताया कि सभी का चालान कर दिया गया । चौक कोतवाली में मोहल्ला रोशनगंज से ओमदेव यादव को सट्टा की पर्ची के साथ गिरफ्तार किया गया। आरसी मिशन पुलिस द्वारा मोहल्ला चौढेरा में सर्वेश के बाग से राजेश और शोभित को  सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नकदी और ताश के पत्ते जब्त हुए। रोजा में मोहल्ला हथौड़ा बुजुर्ग से आठ लोगों को एक साथ सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। इनमें बलराम, गंगाराम, सियाराम, उमर, महीपाल, अभिषेक मिश्रा, नीरज कुमार और रमाकांत शामिल हैं। कस्बा कांट में आम के बाग से नफीस निवासी मरैया, मो. जीशान खां निवासी हबीहबुल्ला खां मुखाली (थाना बीसलपुर, जिला पीलीभीत) को ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया। जलालाबाद में कांशीराम नगर कालोनी से मनसूब खां को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नगद व सट्टा पर्ची भी बरामद हुआ। मीरानपुर कटरा में पुलिस ने मोहल्ला कहरान से रफीउल्ला निवासी मोहल्ला सराय, अनिल निवासी मोहल्ला कहरान, सुरेश निवासी मोहल्ला सराय, मुनीश को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके पास नगदी और ताश के पत्ते जब्त किए गए। पंप के पास से आजाद बेग उर्फ  अन्नू, नक्षत्रपाल, प्रदीप कुमार निवासी बजरिया, बब्बू को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। तिलहर में थाना क्षेत्र के उमरपुर ईदगाह से राजू खां, चांद बाबू, भूरा और नईम को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 2200 रुपये जब्त हुए। खुदागंज में आलमनगर जाने वाले रास्ते पर सुनील निवासी कंजर कालोनी और लालता निवासी लक्ष्मीपुर को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। पुवायां में क्षेत्र के रामलीला मैदान से रवि निवासी कुरगंजा और प्रेम किशोर को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नकदी और जुए की सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed