फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   25 lakh to kill Kirpal

कृपाल को मारने के लिए 25 लाख रुपये लिए

Sat, 19 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 19 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
25 lakh to kill Kirpal
कृपाल को मारने के लिए 25 लाख रुपये लिए
शहर की बिटिया से दुराचार के मामले में जेल में बंद आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले शाहजहांपुर की ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी कृपाल सिंह की हत्या के मामले में हत्यारोपी कार्तिक उर्फ राजू ने बड़ा खुलासा किया है। गुजरात एटीएस की पूछताछ में उसने बताया कि कृपाल की हत्या के लिए आसाराम के विश्वस्त साधकों की तिकड़ी ने करीब 25 लाख रुपये दिए थे। वह घटना के दौरान चार दिन तक शाहजहांपुर में रहा, जबकि उसके पांच साथ दस दिन तक यहां रुके। कार्तिक की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद शाहजहांपुर पुलिस की टीम अहमदाबाद पहुंच गई और कृपाल मर्डर केस में उससे पूछताछ के लिए यहां लाने के लिए कोर्ट में वारंट दाखिल करेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि 10 जुलाई 2015 को शहर के कैंटोनमेंट चौकी के निकट पेट्रोल पंप के पास तिराहे पर देर शाम तेज बारिश के दौरान कृपाल सिंह के पीठ पर काफी करीब से गोली मारी गई थी। अगले दिन बरेली में उपचार के दौरान कृपाल की मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रोें ने बताया कि गुजरात एटीएस को अब तक पूछताछ में कार्तिक उर्फ राजू ने शाहजहांपुर घटनाक्रम के बारे में कई जानकारियां दी हैं। कार्तिक अब तक चार हत्या कर चुका है। हत्या की तीन कोशिशें कर चुका है। अभी पुलिस ने इसके गिरोह के अन्य चार सदस्यों का नाम नहीं खोला है। कार्तिक ने कृपाल की रेकी के लिए घटना से 10 दिनों पहले अपने पांच साथियों को शाहजहांपुर भेजा था। इनके रहने, खाने की व्यवस्था आसाराम के विश्वस्त साधकों की तिकड़ी ने कराई थी। इस दौरान कार्तिक और उसके साथियों ने महज चार दिनों में 20 मोबाइल और 40 सिम कार्ड इस्तेमाल कर नष्ट कर दिए। हत्या करने से पहले इसी गिरोह ने दो बाइक भी खरीदीं और एक बाइक घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकले थे। मामले की तफ्तीश में तब शाहजहांपुर पुलिस ने साजिशकर्ता आसाराम के करीबी साधक नारायण पांडेय समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


 शाहजहांपुर पुलिस ही कृपाल मर्डर केस में हत्यारे के रूप में कार्तिक उर्फ राजू का नाम सामने लेकर आई थी। हमने इस मामले में काफी कुछ वर्कआउट कर रखा है। यहां से एक टीम अहमदाबाद पहुंच गई है। अभी राजू गुजरात एटीएस की रिमांड पर है। उसके न्यायिक हिरासत में जाते ही शाहजहांपुर पुलिस कृपाल मर्डर केस में कोर्ट में वारंट दाखिल कर उसे यहां लाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर

कृपाल का कातिल गुजरात पुलिस की पकड़ में आया है। साजिशकर्ता के रूप में आसाराम के जिन तीन साधकों का नाम सामने आया था, वे अब भी खुले घूम रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी को शाहजहांपुर लाए जाने पर ही कृपाल मर्डर के मामले में कुछ खुलासा होगा और पूरे मामले में न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। 

- बिटिया के पिता

पति का कातिल पकड़ा गया है, यह जानकर कलेजे को थोड़ी राहत हुई है। असली ठंडक तब पहुंचेगी जब उस समेत इस मामले के सभी आरोपियों को कठोर सजा सुनाई जाएगी। 
- नीरज, स्व. कृपाल सिंह की पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed