{"_id":"5cae3286bdec22142c5cc3f8","slug":"21554920070-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में लिए बिजनौर के तीनों युवकोें को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरासत में लिए बिजनौर के तीनों युवकोें को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बस की सीट के नीचे एक महिला का गिरा पर्स उठाते समय महिला के शोर मचाने पर पब्लिक ने बिजनौर निवासी आरोपी युवक व उसके दो साथियों को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर रातपूछताछ करने के बाद गुडवर्क दिखाने के खातिर तीनों को न सिर्फ चोरी व लूट की योजना बनाते हुए मंगलवार रात रेलवे अस्पताल के पास खंडहरनुमा मकान से उनकी गिरफ्तारी दर्शाई है बल्कि उनके कब्जे से दो तमंचा और एक चाकू बरामद करने का भी दावा किया है।
इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मंगलवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि खंडहरनुमा मकान में बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हमीरपुरशुदा निवासी इकराम अपने भाई अकरम और अपने मोहल्ले के ही साथी फुरकान के साथ लूट, चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए लोगों के पास से दो तमंचे, एक 315 बोर, एक 12 बोर व एक चाकू बरामद करने का दावा किया है। वहीं पकड़े गए लोगों ने बताया कि बस में सफर करने के दौरान सीट के नीचे एक पर्स पड़ा मिल गया था। उसे अनजाने में अपनी बैग में रख लिया था, तभी यात्रियों ने चोर-चोर का शोर मचाकर उन्हें पकड़वा दिया। पुलिस ने गुडवर्क के लिए फर्जी बरामदगी दिखाई है।