{"_id":"5ca3b286bdec22141b2b6055","slug":"21554231942-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो पक्षों के पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में दो पक्षों के पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। जमीन के विवाद में मारपीट होने से पांच लोग घायल हो गए। दोनों ओर से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव सहारू निवासी सुरेशचंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को वह अपने खेत से मिट्टी निकलवा रहा था। इस बीच उसके चचेरे भाई विमल कुमार, रामआसरे, विमल की पत्नी उसके घर आकर गालजी गलौज करने लगे। आरोपियों ने मिट्टी निकलवाने के बाबत सवाल किए तो उसने कहा कि वह अपने खेत से मिट्टी निकलवा रहा है। इस पर आरोपियों ने उसे लाठी, डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पुत्र कुलदीप और पुत्रियां सीतू देवी, खुशबू बचाने आई तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया गया। शोर मचाने पर गांव के लोग आए तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर दूसरे पक्ष से विमल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार को उसके ताऊ का पुत्र सुरेश उसके खेत से मिट्टी निकलवा रहा था। मना करने पर सुरेश, मेवाराम, कुलदीप, सीतू, पुष्पा देवी उसके घर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।